Uncategorized

फ्लड लाइट में गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, डी.बी. वेंचर्स गोल्ड कप चांपा 2026 का आगाज 12 अप्रैल से …

img 20260401 wa00406591227971023702328 Console Corptech

चांपा। शहर एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि डी.बी. वेंचर्स गोल्ड कप चांपा 2026 के तहत भव्य फ्लड लाइट ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा टूर्नामेंट शहर के भालेराय मैदान में आयोजित होगा, जहां रोमांचक मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेंगे।

आयोजन समिति ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबलों की शुरुआत 12 अप्रैल 2026 से होगी, जबकि टीमों के पंजीयन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। सभी मैच फ्लड लाइट में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रात्रिकालीन क्रिकेट का भरपूर आनंद मिलेगा।

img 20260401 wa0045849397624307548913 Console Corptech

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ढाई लाख रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपये एवं ट्रॉफी तथा तृतीय पुरस्कार पचास हजार रुपये एवं ट्रॉफी रखा गया है। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कीपर सहित कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 11 हजार रुपये तय किया गया है।

img 20260401 wa00391072737880022641760 Console Corptech

पोस्टर लॉन्च के दौरान आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और इसे क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट माना जा रहा है।
टूर्नामेंट के प्रायोजक धीरेन्द्र बाजपेयी ने इस आयोजन को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे युवा अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
कुल मिलाकर डी.बी. वेंचर्स गोल्ड कप चांपा 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार आयोजन साबित होने जा रहा है।

Related Articles