Uncategorized

हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ी निखिल कहरा ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान …

जांजगीर-चांपा। जिले के हल्क फिटनेस क्लब के होनहार खिलाड़ी निखिल कहरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्मव्रेस्टलिंग एसोसिएशन द्वारा भिलाई में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय आर्मव्रेस्टलिंग प्रतियोगिता में निखिल कहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही निखिल कहरा का चयन आगामी नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए भी किया गया है, जिससे जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस सफलता के पीछे हल्क फिटनेस क्लब के अनुभवी कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके नेतृत्व में क्लब के खिलाड़ी मेंस एवं विमेंस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, आर्मव्रेस्टलिंग, वेट लिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग और बॉडीबिल्डिंग जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
हल्क फिटनेस क्लब परिवार द्वारा भविष्य में भी नए प्रतिभागियों को तैयार करने और खेल व फिटनेस के क्षेत्र में जिले को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles