



चांपा। नगर की सबसे बड़ी व प्रमुख जलस्रोत रामबांधा तालाब की साफ-सफाई का कार्य आज से विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



तालाब की सफाई का यह कार्य सीएसआर मद से, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि साफ-सफाई के बाद तालाब की जल गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।



कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ राम संजीवन सोनवानी सहित सभी पार्षदगण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रामबांधा तालाब नगर की पहचान है, इसके संरक्षण और स्वच्छता के लिए नियमित रूप से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नगरवासियों ने तालाब की सफाई शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना की।








