Uncategorized

हसदो नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता अखिलेश कोमल ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन …

img 20260428 wa00414648754943712889905 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले की जीवन रेखा मानी जाने वाली पुण्य सलिला मां हसदो नदी की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पाण्डेय ने सोमवार को जिलाधीश जनमेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में औद्योगिक प्रदूषण, अवैध उत्खनन और अतिक्रमण से हसदो नदी पर बढ़ते संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए त्वरित संरक्षण व सफाई कार्य की मांग की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हसदो नदी जांजगीर-चांपा जिले की सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय धरोहर होने के साथ-साथ क्षेत्र की जीवन रेखा है, किंतु वर्तमान में यह विलुप्ति की कगार पर पहुंचती नजर आ रही है। हसदो सेवा प्रकल्प के माध्यम से वर्ष 2013-14 में जनजागरण रैलियों, गोष्ठियों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए शासन-प्रशासन से ‘नमामि देवी हसदो’ परियोजना लागू करने की मांग की गई थी। उस समय तपसीधाम एनीकट चांपा से कुदरी बैराज तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में नदी स्वच्छता हेतु सीएसआर मद से करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित होने की जानकारी भी सामने आई थी।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इसके बावजूद वर्षों बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से मां हसदो की स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है। इसी पृष्ठभूमि में अखिलेश कोमल पाण्डेय ने सीएसआर अथवा अन्य शासकीय मदों के उपयोग के साथ-साथ जनसहयोग से हसदो नदी के कायाकल्प की मांग दोहराई। इस अवसर पर आदर्श पाण्डेय (भाजयुमो महामंत्री, नगर मंडल चांपा) सहित हसदो सेवा प्रकल्प के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे