Uncategorized

कामगारों की मेहनत से ही गढ़ती है तरक्की की इबारत: श्रमिक दिवस पर श्रीश्याम ग्रुप में सम्मान समारोह …

img 20260501 wa00515097703846088928517 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री श्याम ग्रुप, बनारी में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के कामगारों को प्रबंधन की ओर से गमछा, मिष्ठान्न और शरबत का वितरित कर उनके श्रम और समर्पण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया और डायरेक्टर अभिनव सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि बदलते दौर में कामगार केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि विकास की असली धुरी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, बल्कि हर मेहनतकश हाथ अपने कौशल से नए आयाम गढ़ सकता है। उद्योगों की प्रगति और देश की आर्थिक मजबूती के पीछे कामगारों की मेहनत और प्रतिबद्धता ही सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब श्रमिक सशक्त होता है, तभी उद्योग मजबूत होता है और राष्ट्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260501 wa00521931891781252191028 Console Corptech

वहीं डायरेक्टर अभिनव सुल्तानिया ने अपने संबोधन में सभी कामगारों को परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की असली ताकत उसके लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, विश्वास और एकजुटता से ही निरंतर प्रगति संभव है। उन्होंने कामगारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की भावना ही श्री श्याम ग्रुप को आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर संस्था की प्रगति तथा समाज और देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे