Uncategorized

सुशासन तिहार में प्राप्त जन शिकायतों एवं आवेदनों का करें समयबद्ध निराकरण- कलेक्टर …

img 20260511 wa00924053914869658905003 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों, जनसमस्या निवारण शिविरों, विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी जिला स्तरीय अधिकारी को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों की सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में न केवल जनसमस्याओं का समाधान किया जाए, बल्कि शासन की योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptechshrinathji Console Corptech

कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद एवं बीज की किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डीएपी खाद के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के उपयोग करने किसानों को प्रेरित कहा। उन्होंने कहा कि सभी समितियों एवं वितरण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए तथा कहीं भी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ बारिश पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी समय पर खुले। उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषण दूर करने की दिशा में लगातार कार्य किया जाए। ताकि बच्चों एवं महिलाओं को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले को प्राप्त आवास निर्माण लक्ष्य की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य गतिविधियों का सतत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, शिविरों एवं जनजागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान करना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी प्रकार की बीमारियों का पता लगाकर उनका शीघ्र निदान एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कलेक्टर ने बैठक में हर घर नल जल योजना, ईऑफिस, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, जनगणना 2027, ज्ञान भारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं धान उठाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे