Uncategorized

सुशासन तिहार 2026 : चांपा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कल …

चांपा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के तहत जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन कलेक्टर के आदेश के परिपालन में किया जा रहा है। शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा
नगर पालिका परिषद चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार
15 मई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
स्थान: छत्रपति शिवाजी खेल परिसर (इंडोर हॉल),
जहां वार्ड क्रमांक 10 से 25 तक के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

नगर पालिका प्रशासन ने सभी संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके।
नगर पालिका परिषद चांपा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को मजबूती दी जा रही है।

Related Articles