Uncategorized

करही हत्याकांड में बड़ा खुलासा जल्द, संदेहियों से कड़ी पूछताछ जारी …

img 20260522 wa00443379300427945733695 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।इस घटना में तीन नकाबपोश युवकों ने पीड़ित के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुरागों तक पहुंच चुकी है। संदेह के घेरे में आए कुछ युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और एक-दो दिनों के भीतर मामले का खुलासा होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय प्रशिक्षण से लौटने के बाद सीधे एयरपोर्ट से करही गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और तत्काल जांच अभियान के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर संभावित आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण इनपुट जुटाए गए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles