Uncategorized

मोदी सरकार की नीतियों से बढ़ी महंगाई, किसान और आम जनता त्रस्त : नोबेल वर्मा …

img 20260516 wa00143080382963478990723 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद देश की जनता महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की गलत विदेश और आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की जनता महंगाई से कराह रही है।

पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में भारत ने अपने ऐतिहासिक मित्र देशों रूस और ईरान से सस्ता कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया। इसके चलते अब भारत को महंगे और लंबी दूरी से आने वाले क्रूड ऑयल पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ा है और पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। पत्रकार वार्ता में विधायक व्यास कश्यप ने कृषि और उर्वरक नीति को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी हैं। सरकार द्वारा खरीफ फसलों में उर्वरक के कम उपयोग की अपील और उर्वरक संकट किसानों की कमर तोड़ रहा है। आधा मई माह बीत जाने के बाद भी सेवा सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी उपलब्ध नहीं है, जबकि निजी दुकानों में यह खाद दोगुने-तिगुने दामों पर बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का असली उद्देश्य किसानों की जमीन उद्योगपति मित्रों को सौंपना है, जिसका उदाहरण तीन काले कृषि कानून रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने करही गोलीकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आगामी 20 मई को इस मुद्दे सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, संगठन महामंत्री शिशिर द्विवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, राकेश गबेल, छात्र नेता आकाश तिवारी, जितेन्द्र दिनकर, महेंद्र कश्यप, निर्मला बरेठ सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles