Uncategorized

करही गोलीकांड का खुलासा, ‘ऑपरेशन हंट’ में पुलिस को बड़ी सफलता,एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 03 आरोपी गिरफ्तार …

img 20260523 wa00018689149495981567343 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत एक माह पुराने इस सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उधारी के पैसों को लेकर चल रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रभाव और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उपजी जलन व द्वेष की भावना के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी।

दिनांक 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

img 20260523 wa003328129867585448842910068 Console Corptech

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा स्वयं घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों की बैठक ली गई तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित कर रेंज स्तरीय टीम का गठन किया गया।हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी।प्रशिक्षण से लौटने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय सीधे ग्राम करही पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की समीक्षा की। इसके बाद विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू किया गया, जो इस हत्याकांड के खुलासे में निर्णायक साबित हुआ।

हत्या की वजह और वारदात का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उधारी के पैसों को लेकर विवाद, मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण उन्होंने हत्या की साजिश रची।

घटना की रात आरोपी पहले से घर के आसपास मौजूद थे। CCTV कैमरा क्षतिग्रस्त करने के बाद घर में घुसकर पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया गया, फिर आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
एक पिस्टल एवं मैगजीन
एक अतिरिक्त खाली मैगजीन
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी
हेमंत कुमार बघेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड 11, करही
भूषण बघेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड 01, करही
अमित टंडन (28 वर्ष), निवासी वार्ड 09, करही
तीनों आरोपी थाना बिर्रा क्षेत्र के निवासी हैं।

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के राजपत्रित अधिकारी, साइबर थाना, थाना बिर्रा सहित जिला पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles