Uncategorized

अजय बंसल पुनः अध्यक्ष निर्वाचित …

img 20241018 wa00555612176409881097128 Console Corptech

चांपा। अग्रवाल सेवा समिति कोरबा रोड के अध्यक्ष पद पर अजय बंसल पुनः निर्वाचित हुए है।विगत दो वर्षों से निरंतर इस पद पर कार्य करते हुए इन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया है।जिसमें प्रमुख रूप से दुर्गोत्सव का आयोजन की प्रसिद्धि एवं सफलता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ स्तर पर समिति की पहचान बनाने का श्रेय इनके नेतृत्व को जाता है।इनके नेतृत्व में समाज हित में कई कार्यक्रम निरंतर जारी रहते है जिससे पूरे समिति के सदस्यों में उत्साह का वातावरण है।
अजय बंसल पूर्व में कई संगठनों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहें है। जिसमे प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक कार्य करते हुए इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।इनके अध्यक्ष चयनित होने पर पूरे समाज मे हर्ष का वातावरण है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles