Uncategorized

ICICI बैंक चांपा में 13 लाख की फर्जी एफडी का सनसनीखेज मामला …

img 20260528 2235522832542416262631656 Console Corptech

🔴  1 मई को थाना चांपा में शिकायत, एक माह बाद भी FIR नही। धोखाधड़ी के आरोप पर टीआई की चुप्पी सवालों के घेरे मेंआज एफडी, कल पूरा खाता? फर्जी हस्ताक्षर पर कानून क्यों सो रहा – पीड़िता

चांपा। ICICI Bank की चांपा शाखा में बैंकिंग व्यवस्था को कठघरे में खड़ा करने वाला गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खाताधारक मंजू रामचन्द्र रावत ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी और लिखित अनुमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 13 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कर दी गई, जो सीधे-सीधे धोखाधड़ी का मामला बनता है।

1 मई को थाना में शिकायत, आज तक कोई कार्रवाई नहीं – पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 1 मई 2026 को चांपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, साथ ही थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को पूरे मामले की मौखिक जानकारी भी दी, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस किस स्तर पर कार्रवाई कर रही है। आज दिनांक तक न तो एफआईआर दर्ज हुई, न ही किसी प्रकार की ठोस जांच सामने आई है।

बैंक में भी शिकायत, डेढ़ माह से फाइल दबाकर बैठा प्रबंधनपीड़िता के अनुसार, उन्होंने डेढ़ माह पूर्व ICICI बैंक चांपा शाखा में भी लिखित शिकायत दी, लेकिन आज तक कोई परिणाम सामने नहीं आया।खाता क्रमांक xxxxxxxx2461 से संबंधित इस एफडी की जानकारी पीड़िता को तब मिली, जब नागपुर मुख्यालय से हस्ताक्षर मेल न खाने को लेकर फोन आया।

माफी मांग ली, लेकिन कार्रवाई शून्यपीड़िता का आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने गलती स्वीकार की, माफीनामा लेटर भी दिया गया, फिर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि बैंक अधिकारी मामले को आपसी समझौते से दबाने का दबाव बना रहे हैं, जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

आज एफडी, कल फर्जी साइन से कुछ और भी हो सकता है – पीड़िता ने कहा आज मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर एफडी की गई है, कल यही लोग मेरे नाम से कोई और लेनदेन भी कर सकते हैं। यह साफ-साफ धोखाधड़ी है और इस पर 420 का मामला दर्ज होना चाहिए।

पुलिस-बैंक की मिलीभगत का आरोपपीड़िता का आरोप है कि बैंक प्रबंधन और पुलिस की निष्क्रियता संदेह पैदा करती है। इतने गंभीर फर्जीवाड़े में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होना, कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा करता है। पीड़िता ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) से लिखित शिकायत करेगी और न्याय के लिए हर कानूनी रास्ता अपनाएगी।

इस संबंध में आपसे जानकारी मिली है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी – विजय कुमार पांडेय, एसपी जांजगीर-चांपा

Related Articles