Uncategorized

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के केवा (नवापारा), हाथनेवरा क्षेत्र का औचक जांच किया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 11 वाहनों जिसमें वाहन 5 हाईवा (रेत) और 6 ट्रैक्टर (रेत) को जब्त किया गया। जब्त वाहनों में से 9 को पुलिस लाइन खोखरा एवं 2 ट्रैक्टर को पुलिस थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसमें नवापारा रेत खदान पहुंच मार्ग को जेसीबी मशीन से काट कर पहुंच मार्ग बाधित किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Related Articles