छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सोशल मीडिया का दुरुपयोग समाज में अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण- शिव प्रकाश त्रिपाठी …

जांजगीर-चांपा। विधिक जागरूकता कार्यक्रम 12 जनवरी को सुरेश कुमार सोनी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर व अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में अमोदा में आयोजित किया गया। जिसमें प्रधान मजिस्ट्रेट शिव प्रकाश त्रिपाठी ने विधिक साक्षरता का अर्थ बताते हुए अलग अलग स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की शाखाओं और उनके उद्देश्यों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी साथ ही यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य विधिक जागरूकता फैलाना, परामर्श देना, विधिक सहायता प्रदान करना है। इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कब कहां और कैसे संपर्क करना चाहिए।इस संबंध में उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को बोर्ड और कोर्ट में अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों से संबंधित मामले चलते हैं जबकि कोर्ट में वयस्कों के मामलों का विचारण चलता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से आगाह करते हुए अश्लील वीडियो की अपलोडिंग और डाउनलोडिंग और शेयरिंग अर्थात साझा करने के घातक परिणामों से अवगत कराते हुए अंजान लोगों के मित्रता के निमंत्रण को स्वीकार न करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ इंदु साधवानी ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के संबंध में जानकारी देते हुए छात्रों को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जिनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।सुरेश कुमार जायसवाल ने शोषण के विरुद्ध अधिकार की जानकारी दी।अधिवक्ता श्रीमती उषा शांडिल्य ने महिलाओ अधिकारों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में सभी को अवगत कराया

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 के गठन एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी, विधिक सहायता हेतु पात्रता, विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, बालकों के अधिकार, किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम 2015, भारतीय संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्तव्य, गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बातें, साइबर क्राइम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी उपस्थित लगभग 350 लोगों को दिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

छात्रों के उत्साह को देखते हुए उक्त कार्यक्रम में शाला में गठित विधिक साक्षरता क्लब के सदस्यों को साप्ताहिक गतिविधियां कराने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में डॉ श्रीमती इंदु साधवानी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर, श्रीमती ऊषा शांडिल्य पैनल अधिवक्ता,लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरालीगल वालंटियर, सतीश कुमार साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा जांजगीर,कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मी जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अशोक कुमार देवांगन क्लब प्रभारी एलएलसी, एस एल यादव, पी. एन. शर्मा, आर श्री एस. के. सूर्यवंशी,डी. डी. गढ़े , के. एम. सिंह , पी. के. करियारे,एम. आर. कौशिक, उमा साहू, श्रीमती सरिका गुप्ता, सुश्री मुगछा पारकर, श्रीमती चांदनी सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोदा जांजगीर उपस्थित रहे

Related Articles