Uncategorized

नवरात्रि की भव्य तैयारी: सिवनी चौक में पहली बार दिखेगी १३ कोटा कला की झलक, भव्य पंडाल बनकर होगा तैयार …

चांपा। कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा में इस वर्ष नवरात्रि पर्व को भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरबा रोड स्थित सिवनी चौक में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान होगी। आयोजन की शुरुआत शतचंडी महायज्ञ के साथ होगी। इस बार चांपा की महारानी मां दुर्गा आकर्षक स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी।

छत्तीसगढ़ में पहली बार टेराकोटा थीम पर तैयार होगा पंडाल –  इस वर्ष आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण टेराकोटा थीम पर तैयार किया जा रहा भव्य पंडाल होगा। आयोजकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह की थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के माकोड़ा क्षेत्र की टेराकोटा हस्तशिल्प कला से प्रेरणा ली जा रही है। पंडाल को पारंपरिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए बांस एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों से तैयार टोकरी, चूड़ी सहित विभिन्न हस्तशिल्प सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन सामग्रियों के माध्यम से पंडाल को विशेष डिजाइन और पारंपरिक कला का स्वरूप दिया जा रहा है।

भटगांव के मूर्तिकार तैयार कर रहे मां दुर्गा की प्रतिमा – वहीं, भटगांव के प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण में पारंपरिक कला और आधुनिक साज-सज्जा का सुंदर समावेश किया जा रहा है। आयोजकों का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ एक अनोखा कलात्मक अनुभव भी मिल सके।


शतचंडी महायज्ञ से होगा नवरात्रि का शुभारंभनवरात्रि पर्व के दौरान सिवनी चौक में शतचंडी महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इसके साथ ही आकर्षक विद्युत सजावट और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। तैयारियां शुरू होने के साथ ही चांपा शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस अनूठी टेराकोटा थीम और मां दुर्गा के भव्य स्वरूप को देखने के लिए चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिवनी चौक पहुंचेंगे।

Related Articles