छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मिशन लाइफ: कैडेटों में प्लास्टिक पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में बताए प्लास्टिक के नुकसान…

जांजगीर-चांपा। मिशन लाइफ, विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत 7 सीजी एनसीसी बटालियन बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव एवं लेफ्टिनेंट कनर्ल संजीब राय के निर्देशन एवं एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के संयोजन में स्वाआशाउमावि क्र 1 जांजगीर ट्रूप नं 325 में प्लास्टिक वरदान या अभिशाप विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस विषय के पक्ष एवं विपक्ष में एनसीसी कैडेटों ने अपने-अपने तार्किक एवं व्यावहारिक मत प्रस्तुत किए। कुछ कैडेटों के द्वारा प्लास्टिक को वरदान साबित किया गया , जबकि कुछ कैडेटों ने अपने तर्कों से इसे अभिशाप बताया। प्लास्टिक को वातावरण के लिए हानिकारक बताया। प्रतियोगिता में कैडेट हुलेश्वर साहू को प्रथम, मिहिर साहू को द्वितीय एवं उद्भव व विवेक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्राचार्य चक्रपाल तिवारी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देने की घोषणा की गई। प्रतियोगिता में 19 कैडेटों ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles