Uncategorized

रायगढ़ में आयोजित राजकीय सर्जिकल कॉन्फ्रेंस में डॉ. शुभम गुप्ता हुए सम्मानित …

img 20260318 wa00393798385938539649419 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। बीते दिनों 15 मार्च को राजकीय सर्जिकल कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया। यह कॉन्फ्रेंस एशोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से प्रख्यात सर्जन एवं विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन संस्थानों के वरिष्ठ सर्जन एवं प्रोफेसर मुख्य अतिथि एवं गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल हुए। इनमें के. ई. एम. हॉस्पिटल, कानपुर मेडिकल कॉलेज तथा सावंगी मेडिकल कॉलेज, वर्धा के सुप्रसिद्ध सर्जन शामिल रहे।

सम्मेलन के दौरान आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और लेज़र सर्जरी जैसे विषयों पर विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए।इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में जांजगीर-चांपा जिले के प्रख्यात सर्जन स्वर्गीय डॉ. एस. पी. गुप्ता के सुपुत्र डॉ. शुभम गुप्ता को विशेष आमंत्रण पर वक्तव्य देने का अवसर मिला। डॉ. गुप्ता गुदा रोग विशेषज्ञ एवं लेज़र सर्जन हैं। उन्होंने भगंदर (फिस्टुला) एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विषय पर अपने अनुभव और आधुनिक उपचार पद्धतियों को साझा किया, जिसे विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने सराहा।

img 20260318 wa00376714357089271601822 Console Corptech

डॉ. शुभम गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सर्जिकल कार्य और वैज्ञानिक प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया। इस सम्मेलन में वे सबसे कम उम्र के लेज़र सर्जन रहे, जिन्हें दो स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि को जांजगीर-चांपा जिले के लिए हर्ष और गर्व का विषय बताया जा रहा है।सम्मेलन में उपस्थित सर्जनों और विशेषज्ञों ने डॉ. गुप्ता के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles