छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिला कांग्रेस कमेटी ने विद्या भैया को याद किया, कार्यक्रम का आयोजन कर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

जांजगीर चांपा। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस नेता शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल को जलालाल सामुदायिक भवन भोजपुर चांपा में कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम विद्या भैया के तैल चित्र पर फूलमाला, दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के स्थाई आमंत्रित सदस्य ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ब्लॉक चांपा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत को संगोष्ठी के लिए आमंत्रित किया व विद्या भैया के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेसजनो ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आभार जिला महामंत्री पार्षद डुग्गु प्रधान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नागेन्द्र गुप्ता, सुनील साधवानी, ऋषिकेश उपाध्याय, किशन सोनी, डुग्गू प्रधान, तमिन्द देवांगन, विपीन देवांगन, प्रकाश अग्रवाल, गुलशन सोनी, हरीश पांडेय, दुर्गा कुर्रे, सुरेश देवांगन, रमेश प्रजापति, बहादुर यादव, जय सेवायक, धन बाई धींवर, गुहाराम देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे। 

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles