Uncategorized

10 पाव देशी एवं 10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई …

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज चांपा पुलिस द्वारा आरोपीया रामकुमारी छिपिया उम्र 40 साल निवासी हर्चनलाला चौक भोजपुर के कब्जे से 10 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 4250/रू को गवाहों के समक्ष बरामद कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल, ASI अरुण सिंह, प्रआर. प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जसवाल, आरक्षक माखन साहू,शंकर राजपूत, डिकेश्वर साहू का सराहनिय योगदान रहा।

Related Articles