Uncategorized

स्वामी आत्मानंद स्कूल में डॉ. वर्षा सराफ ने किया बच्चों का दंत परीक्षण, …

img 20240910 wa00295271996400281070604 Console Corptech

चांपा। बीते दिनों स्वामी आत्मानंद स्कूल चांपा में सराफ डेंटल क्लिनिक की संचालिका डॉ. वर्षा सराफ द्वारा मुख एवं दांत सम्बंधि चेकअप के लिए कैम्प लगाया गया था।
केम्प में लगभग 70 स्कूली बच्चों का चेकअप किया गया। डॉ. वर्षा सराफ ने स्कूली बच्चों को मुख एवं दांतो की देखभाल सम्बंधित सलाह देते हुए कहा कि समय-समय पर दांतों की रूटीन चेकअप करवाते रहना चाहिए ताकि दांतो और मसूड़ों में किसी प्रकार की बीमारियां न होने पाए।दिन में 2 बार कम से कम ब्रश करना चाहिए।खाना खाने के बाद कुल्ला करना जरूरी है।उन्होंने बताया कि जांच में दांतो की सड़न की शिकायत ज्यादा मिली है।इसके लिए बच्चों को चॉकलेट और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी गयी।कैम्प को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक एवं स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles