छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

स्वच्छता ही सेवा के तहत चलाया जाएगा विशेष अभियान…

जांजगीर चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के.खुंटे के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी तारतम्य में 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक साथ एक घंटा स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से श्रमदान किया जाएगा। 1 अक्टूबर को जिले में सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, स्कूल परिसर, शासकीय परिसर, हैंडपंप के आसपास, धार्मिक स्थलों, गौठान सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता को लेकर श्रमदान करते हुए साफ सफाई का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सभी की सहभागिता करते हुए आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त जनपद पंचायत सीईओ, स्वच्छ भारत मिशन टीम को आवश्यक निर्देश दिए है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles