छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विकसित भारत संकल्प यात्रा,पंचायतों में पहुंच रहा प्रचार वाहन,ग्रामीण उत्साहपूर्वक हो रहे शामिल …

जांजगीर-चांपा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पुछेली, खपरीडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तरौद, रोगदा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जूनाडीह, महुदा ब, पामगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोरसी, जेवरा, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दर्री, घुठिया में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
img 20231220 wa00306103901604896457231 Console Corptech

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी  विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 दिसम्बर को जिले के अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनाहिल, किरारी, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पनोरा, बुड़गहन, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महंत, अमोरा और खैरा में आयोजित किया जाएगा। 

Related Articles