छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से विधायक निर्वाचित किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।छत्तीसगढ़ में अब तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे अरुण साव के राज्य में उपमुख्यमंत्री बन जाने के बाद भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर कहा है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव, विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20231221 1900363073388553079574585 Console Corptech

जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।पार्टी नेतृत्व ने सभी को चौंकाते हुए प्रदेश की कमान किरण सिंह देव को सौंपी है। खास बात यह है कि बस्तर से प्रदेश अध्यक्ष और सरगुजा संभाग से सीएम हैं। कुल मिलाकर दोनों इलाकों को विशेष महत्व दिया गया है। किरण सिंह देव कई अहम पदों पर रहे हैं। वो जगदलपुर के मेयर भी थे, इसके अलावा प्रदेश के महामंत्री, और उपाध्यक्ष भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए किरण देव की नियुक्ति की गई है। किरण देव पहली बार जगदलपुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles