Uncategorized

रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध बैगों से हथियार बरामद …

img 20260821 wa00007108324152543000472 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात कर यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की जांच की जा रही है।

बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजरसुरक्षा अभियान के दौरान विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों के सामान की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जांच के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने हथियारों को सुरक्षित कब्जे में लेकर उनके संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

img 20260821 wa00453529959583935640939 Console Corptech

पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के साथ ट्रेनों में भी संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपीलपुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर न चलें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना या उसका परिवहन करना कानूनन अपराध है।
इसके अलावा यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें और किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छुएं। ऐसी कोई वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर निगरानी एवं चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles