छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज,कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल …

img 20240108 wa00416540215375343311606 Console Corptech

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सहित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 10 बजे  कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान सुविचार भी रखे गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

विभिन्न कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान – जिला कलेक्टोरेट के अलावा जिला पंचायत, आदिवासी विकास, कार्यालय श्रम पदाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रेशम विभाग, सहकारी बैंक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित सभी कार्यालय में राष्ट्रगान गाया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles