छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अब महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1 हजार रुपये – सीएम साय …

img 20240110 wa00081272845480633281956 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही प्रदेश की विवाहित माताओं- बहनों के खाते में पैसा जाने वाला है। साथ ही किसानों के खाते में धान का एक मुश्त राशि दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किसानों से 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का वादा किया था। इसे लागू करने को लेकर जल्द ही आदेश जारी होने वाला है। फिलहाल, धान खरीदी 2100 रुपए में हो रही हैसीएम साय ने रायपुर में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि किसानों से किया वादा हम पूरा करने जा रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लिया जा रहा है। सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत देने वाली है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

एक मुश्त मिलेगी अंतर की राशिअभी MSP खाते में जा रही है, लेकिन अंतर की राशि 900 सवा 900 रुपए एक मुश्त हमारी सरकार किसानों को देने वाली है, तो थोड़ा किसानों को धैर्य रखना है। निश्चित रूप से एक मुश्त उनको यह अंतर की राशि हम देंगे।

Related Articles