Uncategorized

कांग्रेस ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता,सीएम साय बोले- अब जनता भी इन्हें ठुकराएगी …

img 20240111 wa00026524595506448328420 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। रामलला के प्राण प्रतिष्ठान का आमंत्रण अस्वीकार करने को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी के नेता लगातार सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या जाने का निमंत्रण ठुकराने पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोहरा मापदंड अपनाती है कभी श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाती है तो कभी चुनाव के समय में खुद को सनातनी बताती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि इस बार कांग्रेस ने निमंत्रण ठुकराया है, अब जनता भी इन्हें ठुकराएगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल नहीं होंगे।पार्टी ने इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भाजपा का इवेंट बताकर किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस आयोजन के निमंत्रण को अस्वीकार किया हैं। बयान में कहा गया है कि पार्टी प्रमुख नेताओं को पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला। भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं।धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और संघ ने वर्षों से अयोध्या में राममंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी भी निमंत्रण अस्वीकार कर चुके हैं।वहीं, दिल्ली सीएम केजरीवाल को अब तक निमंत्रण नहीं मिला है।

shrinathji Console Corptech

Related Articles