छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

3200 रुपये में धान खरीदी करेगी कांग्रेस सरकार, कांग्रेस ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, …

जांजगीर-चांपा। भाजपा के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। सबसे बड़ी घोषणा कांग्रेस ने 3200 रुपए में धान खरीदी की कर सबको चौंका दिया है। साथ ही बताया गया कि शराबबंदी नहीं होगी। रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव में इसे लॉन्च किया। इनके अलावा संभागवार अलग-अलग नेताओं ने इसे जारी किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि ये भरोसे की सरकार है, इसलिए क्योंकि हम वादा पूरा करते हैं। पिछली बार हमारी सरकार बनी और पहली ही कैबिनेट में किसानों के ऋण माफ किए। ये भरोसे की बात होती है। 20 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ रुपए हमने माफ किए। सिर्फ घोषणाएं नहीं की, हमारे विकास कार्यों का तांता लगता रहा।

नपाध्यक्ष जय थवाईत…
घोषणा पत्र को क्षेत्रीय नेताओ ने सराहा…

Related Articles