छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंच रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। बुधवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत खोहा में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों योजना से लाभान्वित किया तथा प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी भी दिलाई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20240111 wa00162354098311138304201 Console Corptech

विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम चोरिया के कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दहिदा, कर्रा, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत खोहा, परसदा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत देवरी, लोहर्सी, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत सरवानी, चोरिया, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अमलीपाली एवं चंगोरी में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles