छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

केशरी शिक्षण समिति खोखरा जांजगीर के बीएड कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस…

जांजगीर चांपा। केशरी शिक्षण समिति खोखरा जांजगीर (बी.एड) कॉलेज में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केशरी शिक्षण समिति की प्राचार्या डॉ. रेखा तिवारी ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ प्रशिक्षार्थी छात्र-छात्राओं को दिलाई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

अपने उदबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान एक पवित्र दस्तावेज हैं जिसमें संविधान निर्माताओं ने विश्व के सभी संविधानों का अवलोकन कर हमारे देश के लिए एक उत्कृष्ट संविधान 1949 को अधिनियमित किया। संविधान की प्रस्तावना का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह संविधान निर्माताओं के विचार जानने की कुंजी है। प्राध्यापिका स्वाति कश्यप ने संविधान से मिले अधिकारों पर विश्वास रखने और अपनी जिम्मेवारी निभाने की बात कही तो वही प्राध्यापक जितेंद्र तिवारी ने एक देश में प्रत्येक व्यक्ति और राज्य के लिए एक समान अधिकार होने पर बल दिया। प्राध्यापिका श्रीमती आशा तिवारी ने महिलाओं और बालिकाओं के हित के लिए आवाज उठाने पर जोर दिया। इस इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण का आयोजन किया गया। जिसका विषय था हमारा संविधान । इसमें प्रशिक्षार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी। जिसमें अमन राठौर द्वारा संविधान की आत्मा “प्रस्तावना” के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। संविधान के भाग 4 नीति निर्देशक तत्व के बारे में कुंती पटेल द्वारा जानकारी दी गई। जागृति खरे द्वारा मौलिक कर्तव्य का वर्णन किया गया। माधुरी कुर्रे द्वारा भारत के उत्कृष्ट संविधान की विशेषता बताई गई। दिव्या पटेल द्वारा भारतीय संविधान की अनुसूचियों के बारे में बताया गया एवं चंद्रप्रभा, उषा सिदार, लता दिनकर , होमेश्वरी सिदार ,गणेशी सिदार,पुष्पा, नलिनी पटेल, ज्योति राठौर, माधुरी राठिया ,प्रियंका, ज्योति कंवर खेमेश्वरी इन सभी ने अपने अपने भाषण के माध्यम से संविधान के अन्य भागों पर प्रकाश डाला। संविधान दिवस का कार्यक्रम संस्था के संचालक डॉ. सुरेश यादव के मार्गदर्शन में संपादित हुआ।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles