Uncategorized

भालेराव मैदान में कल होगी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सभा …

IMG 20240426 WA0028 Console Corptech

जांजगीर चांपा।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आम सभा चांपा के भालेराव मैदान में 30 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे होगी इस संबंध में जिला कांग्रेस प्रवक्ता पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से कोटाडबरी मंडी प्रांगण के हेलीपैड में आगमन होगा। वहां से वे सभा स्थल भालेराव मैदान कार से आएंगे और महती आम सभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे का जिले में उनका दूसरा प्रवास है इसके पूर्व विधानसभा चुनाव के पहले जांजगीर के खोखरा भाटा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी और विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया था जिसके फलस्वरुप जांजगीर चांपा लोकसभा की सभी आठ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी अनुसूचित जाति के लिए प्रदेश में आरक्षित एक मात्र सीट जांजगीर चांपा लोकसभा है इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा आयोजित की है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20240429 wa00236149856652710868257 Console Corptech

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज छत्तीसगढ़ से प्रभारी विजय जांगिड़ ,चंदन यादव जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया कोरबा सांसद प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत प्रदेश के सभी पूर्व मंत्री गण प्रदेश पदाधिकारी , विधायक गण ,मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे कार्यक्रम के लिए लोकसभा प्रभारी अर्जुन तिवारी जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष विधायक अकलतरा राघवेंद्र कुमार सिंह सक्ति जिला अध्यक्ष दादू जायसवाल जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ,कसडोल विधायक संदीप साहू बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार ,पालिका पंचायत अध्यक्षगण पाषर्दगण सहित मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पृथक पृथक जवाबदारी दी गई है।

Related Articles