Uncategorized

अवैध धान परिवहन करते वाहन चालक पकड़ाया, 125 बोरी धान जब्त…

जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी के उपरांत अवैध धान खरीदने व बेचने के फिराक में तस्कर सक्रिय है।इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बिर्रा पुलिस ने 125 बोरी अवैध धान परिवहन करते एक आरोपी को पकड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15.12.2024 को थाना बिर्रा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान माजदा ट्रक कमांक ओडी 03 सी 3787 में चालक संतोष चंद्रा  निवासी सलौनीकला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अवैध रूप से परिवहन करते हुए ले जा रहे 125 बोरी धान को जो ग्राम देवरानी से अवैध रूप से धान परिवहन करते ले जा रहा था जिसे पकड़ा गया मौके पर उक्त चालक से धान परिवहन करने के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया जिसे जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु मण्डी खाद्य विभाग को सौंपा गया हैं।

उक्त कार्यवाही में उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा आरक्षक वैभव केशरवानी, रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles