Uncategorized

महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा : मनहर …

img 20260426 wa00017849433917709388600 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर नही है वरन वह महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित नही होने का ठीकरा विपक्ष के सर पर फोड़कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित महिला आरक्षण बिल संसद में पारित नही होने के बाद राष्ट्र के नाम जो संबोधन दिया था उसके विरूद्ध कांग्रेस विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी।

उक्त बातें सारँगगढ़ की पूर्व कांग्रेस विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस से जांजगीर चांपा जिले के लिए नियुक्त महिला आरक्षण बिल की प्रभारी श्रीमती पदमा मनहर ने स्थानीय नवीन विश्राम गृह में रविवार को दोपहर पत्रकारों के साथ एक चर्चा में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी महिला हितैषी नही रही है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिया है। भाजपा ने मणिपुर में महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार पर भी मौन साधे रहा तो वही उनकी ही पार्टी की सासंद ब्रजभूषण शरण सिंह पर अनेक महिला पहलवानों ने शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बावजूद भाजपा ने कुछ नही किया। इस पार्टी के 43 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों पर महिला उत्पीड़न के आरोप है तो ऐसी पार्टी किस मुह से महिलाओं की पक्षधर होने का दावा कर रही है। इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतों तथा नगरीय निकायो में महिलाओं को 33% भागीदारी प्रदान की है। श्रीमती मनहर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में ही महिला आरक्षण बिल संसद के दोनो सदनों में पारित होकर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून का रूप ले चुका है लेकिन इसे लागू नही करके भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए परिशीमन की आड़ में महिला आरक्षण बिल लेकर आई जो उसकी कुटिल भावना के कारण पारित नही हो पाया।

img 20260426 wa00003740469980665454896 Console Corptech

चर्चा के दौरान उपस्थित जिला महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती नम्रता नामदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के बहाने उनका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जबकि कांग्रेस ने प्रारंभ से ही देश के हर सर्वोच्च पद पर महिलाओं को आसीन कर उन्हें आगे बढ़ने का प्रयास किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अहम मुद्दों पर राष्ट्र को सम्बोधित करने की बजाए दलगत लाभ लेने के लिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे जो विशेषधिकार हनन का मामला बनता है।

इस मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के बहाने भाजपा परिशीमन बिल पारित कराना चाहती थी जो विपक्ष के साहस से पारित नही हो पाया। अब भाजपा देश भर में महिला हितैषी होने का दावा करते हुए समूचे विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप मढ़ रही है। लेकिन देश की महिलाएं यह अच्छे से जानती है कि महिला अधिकारों के प्रति भाजपा का वास्तव में क्या रवैया है।

चर्चा के दौरान नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती गीता केशव सोनी, राम बाई स्वर्णकार,अनिता प्रकाश,प्रेमलता श्रीवास, पूजा राठौर,कीर्ति दीवान,रीतू तिवारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी व राज अग्रवाल भी मौजूद थे।

Related Articles