छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बावाडबरी में सरपंच संघ जिलाध्यक्ष रमाकांत साहू ने फीता काटकर किया चेलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ…

बलौदा। रविवार से बावाडबरी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत साहू ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार व उपविजेता को 5000 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमाकांत साहू ने कहां कि खेल को खेलों की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं आयोजन समिति को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खिलाना चाहिए जिससे आपसी प्रेमभाव बढ़े। इससे पूर्व आयोजन समिति के लोगों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष संदीप गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार तथा उपविजेता को 5 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर ग्राम के सरपंच निरा खेमन महराज , उपसरपंच दयाशंकर साहू , आर पी साहू , संजय गुप्ता ,शंकर केंवट , रमाअवतार , दिलिन ,प्रदीप , अनुराग , देवनारायण एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।क्ष

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles