

चांपा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। परिवार और समाज के विकास में वरिष्ठजनों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर बसंत मेहर, बैरागी कंसारी, राम प्रसाद सोनी, नजीर अहमद,पूर्णिमा चांद,का समम्मान किया गया, वरिष्ठ नागरिकों का ने भी अपने अनुभव साझा किए और समाज में आपसी सहयोग, संस्कार एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिपक्ष नेता हरीश पांडेय ने सभी सम्मानित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर,पाषर्द महेंद्र तिवारी, दुर्गा कुर्रे, पुष्पा सिंह, मोनी मिश्रा, संतोष देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, रामकुमार यादव, विनय यादय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व नागरिक गण उपस्थित थे।



