Uncategorized

छग नगरीय निकाय चुनाव : 70 से कम वार्ड वहां होगा परिसीमन,आदेश जारी…

img 20240611 2132086477539638716474326 Console Corptech

🔴 नगरीय निकाय चुनाव में इनडायरेक्ट होंगे या बदलेगा नियम,भूपेश सरकार ने छीना मेयर चुनने का अधिकार, BJP भी डायरेक्ट वोटिंग का कर चुकी है विरोध

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर तक नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं।इससे पहले राज्य सरकार ने नए सिरे से वाडों का परिसीमन करने के लिए कहा है। इसे लेकर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की ओर से सभी जिलों के कलेक्टर कोआदेश जारी कर दिया गया है।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसव राजूएस. ने आदेश में कहा है कि, 2011 की जनगणना के बाद से जनसंख्या में वृद्धि हो चुरकी है। इसे देखते हुए वाडों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना जरूरी है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

जहां 70 से कम वार्ड, वहां होगा परिसीमन- अब चुनाव से पहले निगमों, नगर पालिकओं और नगर पंचायतों का परिसीमन भी कराया जाएगा। रायपुर समेत जिन नगर निगमों में वाड़ों की संख्या 70 है वहां परिसीमन नहींहोगा। इससे कम वार्ड वाले निकायों के वाडों की सीमा नए सिरे से तय होंगी। प्रदेश में 184 निकाय हैं। इनमें से 169 में ही चुनाव होंगे। बाकी 15 निकायों का कार्यकाल 2025 में पूरा होगा।

img 20240611 2131536660669317390872687 Console Corptech

क्या होगा परिसीमन में – वार्ड की चारों दिशा से सीमाएं जांची जाएगी। वार्ड की जनसंख्या देखी जाएगी। उनमें मकान-दुकान की स्थिति।वहां रहने वाले लोगों की जाति अनुसूचित जाति -जनजाति के आंकड़ों को विभाग को भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर वार्ड के मुहल्लों को आस-पास के छोटे वार्ड में जोड़कर उनका वार्ड नंबर बदला जा सकता है।

इस बार जनता चुन सकती है मेयर – नगरीय निकाय चुनाव में इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। प्रदेश के डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसकी ओर इशारा किया था।उन्होंने कहा था कि, लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद नगरीय निकाय चुनाव कैसे हों, इस पर निर्णय करेंग। सभी एंगल पर विचार करने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे हमारी सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है।

Related Articles