Uncategorized

हसदेव नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती मिली,गेमन पुल पर भीड़ जमा …

चांपा। शहर के हसदेव नदी में आज सुबह एक सनसनीखेज दृश्य सामने आया जब गेमन पुल से गुजर रहे लोगों ने नदी के बीचोंबीच एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को तैरते हुए देखा। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के क्षेत्रों से लोग घटनास्थल की ओर उमड़ पड़े और देखते ही देखते पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लाश की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है।भीड़ के कारण गेमन पुल पर आवागमन भी बाधित हो गया हैप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नदी के बीच बहता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दे दी है, किंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

अब देखना यह होगा कि यह किस थाने क्षेत्र का मामला होगा …

Related Articles