Uncategorized

PWD कार्यालय के सामने पान ठेला बना बाधा, महिलाओं को हो रही परेशानी …

img 20260430 wa0065281296455795986208040017 Console Corptech

चांपा। लोक निर्माण विभाग चांपा के संभागीय कार्यालय के सामने सड़क पर स्थायी रूप से पान ठेला लगाए जाने से क्षेत्र में आवागमन बाधित हो रहा है। इस संबंध में शिवनगर वार्ड क्रमांक 23 की महिलाओं ने प्रशासन से शिकायत की है।
शिकायत में बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग के सामने सड़क पर एक पान ठेला स्थायी रूप से स्थापित कर दिया गया है, जिसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे फल गोदाम एवं शिवनगर जाने वाली मुख्य गली का प्रवेश द्वार संकरा हो गया है। इस कारण क्षेत्रवासियों और फल गोदाम आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं का कहना है कि उक्त पान ठेले के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा बैठकर शराब पीने और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे खासकर महिलाओं को उस रास्ते से गुजरते समय शर्मिंदगी और असुरक्षा महसूस होती है।

img 20260428 wa00491432111134621505389 Console Corptech

क्षेत्र की महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने बने पान ठेले को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके
महिलाओं ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles