Uncategorized

शिक्षा ही बदल सकती है दशा और दिशा – कलेक्टर …

img 20240806 wa00442364377283234765462 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शासन की मंशानुसार जिले के प्रत्येक संकूलों स्तर पर मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसके तहत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुटीघाट में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक में कलेक्टर आकाश छिकारा शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ही है जो आपकी दिशा और दशा दोनों को बदल सकती है उन्होंने कहा कि पालक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें तो वह सफलता की सीढ़ी को आसानी से चढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने दसवीं एवं 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाडियों को सम्मानित भी किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
img 20240806 wa00465681237022711600571 Console Corptech

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आयोजित बैठक के दौरान बालकों को संबोधित करते हुए जिले में चलाई जा रही शिक्षा की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा, पढ़ाई का कोना, बोलेगा बचपन, नवोदय विद्यालय की तैयारियो की के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में बताया। कलेक्टर ने कहा कि पालक प्रतिदिन स्कूल से आने के बाद बच्चों से जरूर पूछे कि आज उन्होंने दिन भर में क्या सीखा इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित होगी और वह आगे बढ़कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे उन्हें कहा कि छोटी-छोटी चीजों से हम पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित कर सकते है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से एवं अभिभावकों से शिक्षा को बेहतर बनाने के संबंध में भी सुझाव लिए। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवी में पढ़ने वाली विद्यार्थी मीनाक्षी ने कविता एवं रिया कुर्रे ने इंग्लिश में अपना परिचय दिया। दोनों बच्चों के द्वारा मंच पर बगैर झिझक बोलने पर कलेक्टर ने उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड के बारे में भी बालकों को जानकारी दी।

rajangupta Console Corptech

इस दौरान डीईओ अश्वनी भारद्वाज के द्वारा भी जिले में चलाई जा रही शिक्षा को लेकर चलाई जी रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक पालक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles