Uncategorized

समूह की दीदियां बना रही सुंदर राखी, भाइयों की कलाई पर सजाएंगी बहने …

img 20240807 wa00583578373973210213639 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियां तैयार की जा रही हैं। यह राखियां भाइयों के रिश्ते को मजबूत करेंगी। भाई-बहन के रिश्ते का त्यौहार है रक्षाबंधन जो 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी और पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाएगी। इस बंधन को मजबूत बनाने के लिए स्व सहायता समूह की महिलाएं कड़ी मेहनत से गांव-गांव में राखियां तैयार कर रही हैं। यह राखियां धान, चावल, रूद्राक्ष, रंगीन मोती, स्टोन, ऊन से बनाई जा रही है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा राखियां तैयार की जा रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को लगातार उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर स्टाल लगाने दिए जा रहे हैं। समूह की महिलाओं द्वारा पिछले एक माह से लगातार राखियां तैयार की जा रही हैं।

rajan Console Corptech

रेशम के धागे के साथ ही धान, चावल, मोती, रंगीन धागे का उपयोग – जनपद पंचायत अकलतरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोनसरी में बिहान समूह से जुड़ी प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा राखियां तैयार की जा रही है। इसके साथ ही बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत रसौटा के जागृति स्व सहायता समुह की महिलाओं द्वारा एवं अलग-अलग ग्राम पंचायत में समूह की महिलाओं द्वारा घरों में रेशम के धागेे, छोटे-बड़े मोती, चावल के दाने, अलग-अलग रंगीन कपड़े, छोटे-छोटे रूद्राक्ष, रंगीन पत्थर आदि को मार्केट से खरीदकर घर में उसे तैयार कर बाजार में बेच रही हैं, इससे उन्हें मुनाफा मिल रहा है।

जिले के स्थानीय बाजारों सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी लगाया जाएगा स्टॉल – स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित राखी एवं स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सामग्रियों का विक्रय, प्रदर्शनी जनपद पंचायत, तहसील मुख्यालय, स्थानीय बाजार व जिला बाजार में स्टॉल लगाया जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत कार्यालय व कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी स्टॉल लगाया जाएगा।

Related Articles