Uncategorized

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत शिवरीनारायण के भगवान नरनारायण मंदिर प्रागंण में लगाये गये तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिचवाई एवं तिरंगा केनवास में अपनी अभिव्यक्ति अंकित करते हुए हस्ताक्षर किया एवं जय हिंद लिखे। इसके अलावा वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिचवाकर केनवास पर जय हिन्द एवं हर घर तिरंगा लिखा। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के लोगो में देशभक्ति की भावना को जगाना और उन्हें अपने देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक राज्य में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर इस अभियान को आगे बढ़ाया और तिरंगा के महत्व पर प्रकाश भी डाला गया। खेलो इंडिया के तहत मैदान हॉकी मैदान में हॉकी खिलाड़ियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लहराकर देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया। इसके साथ ही गांव के युवाओं और बच्चों ने एक रैली निकाली और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे का सम्मान किया।

Related Articles