छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिला चिकित्सालय जांजगीर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का इंजी. रवि पाण्डेय ने किया शुभारंभ…

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ जांजगीर चांपा के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जांजगीर एवम स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनर परिवारों के लिए जिला चिकित्सालय परिसर जांजगीर में नि:शुल्क हेल्थ चेक अप शिविर का आयोजन किया गया गया ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

शिविर का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने किया। शिविर में लगभग 250 पेंशनरों ने अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई। अपोलो अस्पताल बिलासपुर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव लोचन भांजा,मार्क अस्पताल बिलासपुर के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष पुरोहित, पूर्व सी एस डाक्टर यू सी शर्मा, सी एस डाक्टर अनिल जगत, सी एम ओ डॉक्टर आर के सिंह, डॉक्टर अशोक पालीवाल,डॉक्टर अरविंद द्विवेदी, डॉक्टर विष्णु पैगावर,डॉक्टर खुशबू कच्छप, डॉक्टर सरोज कच्छप, डॉक्टर आकाश राणा, डॉक्टर प्रफुल चौहान, डॉक्टर निकिता खेस, डॉक्टर आर एस सीदार,डॉक्टर डॉक्टरअश्वनी राठौर, डॉक्टर सतीश समदर्शी, डॉक्टर विजय आनंद बघेल शिविर में उपस्थित रहकर पेंशनरों के स्वस्थ की जांच कर उन्हें लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर परस शर्मा ने किया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles