Uncategorized

महिला को लिफ्ट देने के बहाने किया दैहिक शोषण,जेल दाखिल …

जांजगीर-चांपा। महिला को मोटरसाइकिल से लिफ्ट देने के बहाने से उद्यान के सुनसान जगह में ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दिलीप रात्रे के द्वारा पीडिता को मोटर सायकल से लिफ्ट देने के बहाने इंदिरा उदद्यान के सुनसान जगह मे ले जाकर दैहिक शोषण किया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 64 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।आरोपी दिलीप रात्रे उम्र 25 वर्ष ग्राम कोटमीसोनार को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी खांडेकर, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आरक्षक शेषनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles