Uncategorized

नैला में धारदार हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस …

img 20260826 wa00016717127585647005799 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। नैला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार हथियार जब्त किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नैला रेलवे स्टेशन क्षेत्र और जांजगीर के कचहरी चौक के पास दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। बताया जा रहा है कि इन क्षेत्रों में आरोपियों का काफी खौफ था।

जिन इलाकों में था खौफ, वहीं पुलिस ने निकाला जुलूसपुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का क्षेत्र में भय का माहौल था। असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था के प्रति लोगों में विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों को उन्हीं इलाकों से पैदल लेकर जुलूस निकाला, जहां उनका प्रभाव बताया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दो स्थानों से पकड़े गए आरोपीपुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय  द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में चौकी नैला पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जूना तालाब और भाठापारा क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक धारदार हथियार बरामद किया गया।

img 20260826 wa00002232825334562500030 Console Corptech

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, दोनों भेजे गए जेल – गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश सूर्यवंशी (21), निवासी दर्रीपारा नैला जांजगीर तथा किशन कुमार सूर्यवंशी (26), निवासी वार्ड क्रमांक 5 नैला जांजगीर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कंवर, सहायक उप निरीक्षक शेख सफीउल्लाह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक संतोष प्रधान एवं गोपेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles