Uncategorized

अन्य जमीन को बताकर धोखे से रजिस्ट्री कराने वाला आरोपी पकड़ाया …

img 20241030 wa00746180498802972505644 Console Corptech

जांजगीर-चाम्पा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिलदास महंत को आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कालोनी में जमीन व मकान लेने के लिए बात वर्ष 2022 में किया था। जमीन को देखने गये तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कालोनी के भीतर जमीन दिखाये व बोले कि 01 BHK मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात बोले जिसका कुल 9,00,000/ रूपये में सौदा तय हो चुका था जिसका दिनांक 30.06.2022 को रजिस्ट्री कराया। प्रार्थी मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल व सुरेश तथा उनके साथी के द्वारा बिलासपुर के आई.सी.आई.सी. आई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2.74,000/- खाता में जमा कराया था। जमीन का कागजात को लेकर बैंक गये जहां पर 6,10,000/ रूपया का प्रार्थी के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर रकम को आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के माध्यम प्रार्थी के जानकारी बिना डलवा दिये थे और आरोपियों द्वारा रकम को आहरण कर लिया गया था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

प्रार्थी द्वारा आरोपी जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गया है मकान को बनाकर देंगे बोला था कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में न होकर पिछे तरफ खेत में कृषि भूमि है और जगदीश लोग प्रार्थी को कालोनी में डायवर्सन युक्त जमीन कालोनी अंदर दिखाये थे। तथा अन्य जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किये है माननीय न्यायालय के आदेश पर जांच उपरांत अपराध धारा सदर का पायें जाने आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,34,120 (बी) कायम कर विवेचना में लिया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी नंदलाल व सुरेश महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना तथा मिले रकम को खर्च करना। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर कर घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 11.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

प्रकरण के फरार आरोपी जगदीश कश्यप निवासी मुनूंद जो घटना घटित कर हो गया था फरार जिसकी लगातार पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना पर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा धोखाधड़ी का बंटवारा रकम से खरीदी गई हुंडई कार को आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.10.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर सउनि रामप्रसाद बघेल, आर. शिवराय सागर, आशुतोष कर्स थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles