Uncategorized

तपसी बाबा जन सेवा समिति द्वारा केराझरिया वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन कल …

img 20250313 wa00726754594331135738847 Console Corptech

चांपा। तपसी बाबा जन सेवा समिति द्वारा दिनांक 14 मार्च 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे तपसी धाम वृद्धाश्रम, केराझरिया में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत एवं ग्राम पंचायत लछनपुर के सरपंच गेन्द्र राम कुर्रे उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20250313 wa0071281294508089646044195308 Console Corptech

समिति के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस आयोजन में उपस्थित होकर वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ होली के रंग और उल्लास को साझा करें तथा उनके जीवन में आनंद और उत्साह का संचार करें। यह आयोजन वृद्धाश्रम के निवासियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंग गुलाल का खेल और आपसी सौहार्द्र का संदेश दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

समिति के सचिव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृद्धाश्रम के रहवासियों के जीवन में खुशी और सामाजिक जुड़ाव का माहौल तैयार करना है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles