Uncategorized

बावन परी का मजा लेते 5 जुआरी पकड़ाए …

img 20241005 wa00891259401436001375409 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।इसीक्रम में बलौदा पुलिस ने 5 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है।बलौदा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पहरिया में कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है।सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।मौके पर आरोपी (01) सहेश राम चैहान उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया (02) लखनलाल माथुर उम्र 34 वर्ष ग्राम पहरिया (03) भुनेश्वर कुमार बरेठ उम्र 24 वर्ष ग्राम पहरिया (04) सुनील पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम पहरिया (05) निलेश केवंट उम्र 26 वर्ष ग्राम परसदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से 7580/ रूपये नगदी, 52 पत्ती तास बरामद किया। आरोपियों का कृत्य धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहू, महेश राज का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles