Uncategorized

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह कल …

img 20260115 wa00343349788761523811332 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम मॉर्डन विलेज, गांधी भवन के पास, चांपा में संपन्न होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में विशेष अतिथि के रूप में विधायक व्यास कश्यप (जांजगीर-चांपा), राघवेन्द्र कुमार सिंह (अकलतरा), श्रीमती शेफराज हरवंश (पामगढ़), बालेश्वर साहू (जैजैपुर) सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
समारोह में ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्षों तथा युवा कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला का भी शपथ ग्रहण संपन्न होगा।जिला कांग्रेस परिवार जांजगीर-चांपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles