Uncategorized

चांपा नगर पालिका वार्ड 25 : हरीश पांडे और संतोष जब्बल के बीच होगा कड़ा मुकाबला…

img 20250128 wa00168850968138190677677 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 25 में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी से हरीश पांडे और भारतीय जनता पार्टी से संतोष जब्बल मैदान में हैं। यह वार्ड शहर के मध्य में स्थित है और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पिछले कार्यकाल में इस वार्ड से भाजपा का पार्षद चुना गया था और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक गतिविधियां देखी गई। इस बार कांग्रेस ने हरीश पांडे को मैदान में उतारा है, जो पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और लंबे समय से वार्ड में सक्रिय हैं। उनकी छवि एक कुशल, सरल, और मिलनसार व्यक्ति की है, जो जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को बढ़ाती है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

वहीं, भाजपा की ओर से संतोष जब्बल को प्रत्याशी बनाया गया है। संतोष जब्बल भी पार्षद सहित नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं और उनका अनुभव और शांत स्वभाव उनके पक्ष में जा सकता है। जनता के साथ जुड़ाव और उनका व्यवहार उन्हें वार्ड के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

चुनावी माहौल को देखते हुए, दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है। वार्ड की जनता को अब यह तय करना है कि वे विकास के मुद्दों पर किस प्रत्याशी पर भरोसा जताएगी और विजयी बनाएगी।

चुनाव परिणाम यह तय करेंगे कि वार्ड 25 का नेतृत्व किसके हाथ में होगा, लेकिन यह साफ है कि दोनों ही प्रत्याशियों की छवि मजबूत और लोकप्रिय है। जनता की राय और मतदान का रुख ही परिणाम का फैसला करेगा।

Related Articles