Uncategorized

जांजगीर-चांपा जिला पंचायत में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस को झटका, भाजपा की जीत तय …

img 20250304 wa00778983171844815260044 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 रसेड़ा से नवनिर्वाचित कांग्रेस सदस्य उर्मिला रविंद्र कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम से जिले की राजनीति में हलचल मच गई है और भाजपा की स्थिति मजबूत हो गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

प्रदेश भाजपा नियुक्त प्रभारी छगन मूंदड़ा, सौरभ सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की मौजूदगी में उर्मिला यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के पास अब 11 सदस्य हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 4 रह गई है। जिला पंचायत में 2 निर्दलीय सदस्य भी शामिल हैं, जिससे कुल सदस्य 17 हो जाते हैं।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

भाजपा की जीत तय – 5 मार्च को होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी हो गया है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा की ओर से तीन महिलाएं दावेदारी कर रही हैं, जबकि कांग्रेस से प्रीति अजय दिव्य उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 35 वोटों से जीत दर्ज की थी।

भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से अध्यक्ष पद पर पार्टी का काबिज होना तय माना जा रहा है। उपाध्यक्ष पद के लिए भी कई दावेदार हैं, लेकिन राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही है।

5 मार्च को होने वाले चुनाव में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किसे चुनती है और क्या उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता है या नहीं।

Related Articles